गुरुद्वारे में शराब पी रही महिला की सेवादार ने की हत्या, एक अन्य घायल, आरोपी गिरफ्तार ➡️ खबर का Link न खुलने पर पहले 92185 89500 नम्बर को सेव कर लें।

664

0

पटियाला । राजवीर दीक्षित

पंजाब के पटियाला से बडी खबर है गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। वहीं गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर निर्मल सिंह सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस मामले में पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बतयाा कि, मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला है कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी।

Video देखें ➡️  कैबिनेट मंत्री का छापा देखे अस्पताल के कितने कर्मचारी किये ससपेंड, इस Link को क्लिक करें

उसका पटियाला में ही एक डी-एडिक्शन सेंटर में इलाज भी चल रहा था। महिला कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। वहीं आरोपी ने जिस रिवॉल्वर से गोली मारी है वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी, तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया।

सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। ऐसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

🟧🟩 पल-पल की खबर देखने- सुनने के लिए हमारे इस Whatsapp ग्रुप 👇 में शामिल हो। ➡️ खबर का Link न खुलने पर पहले 92185 89500 नम्बर को सेव कर लें। 👉 खबरें और भी हैं। लिंक क्लिक करें और पढ़ें…

🟧🟧 ‘उसने कहा हां’: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की खूबसूरत सगाई की तस्वीरें आई सामने, देखें व पढ़े रोचक जानकारी

🟩🟩 …इसे ही तो कहते है शर्मनाक हार: कैंडीडेट की ‘जमानत जब्त’ हुई और अब अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं BJP के यह बड़े नेता!

🟧🟧 जालंधर लोकसभा उप चुनाव : सुशील रिंकू की लोकसभा में एंट्री, इन विधानसभा हल्कों में रिंकू को पड़े इतने वोट, केजरीवाल-भगवंत मान ने कही ये बात

🟥🟥 महिला कर्मचारी को रात बिताने की ‘ऑफर’ व बच्चा पैदा करने की जिद करने वाले नेस्ले कंपनी के सीनियर अधिकारी पर दर्ज हुआ मामला, पढ़े सारी जानकारी

🟩🟩 गैस रिसाव मामला: कैबिनेट मंत्री के सख्त तेवरों के बाद हवा में पॉल्युशन जांचने पहुंचा विभाग NFL व PACL प्रशासन में हड़कम्प। पढ़े सारी जानकारी

🟩🟩 हिमाचल के ऊना में नवजात बच्चे को मुँह  में दबाये नोचता रहा कुत्ता, अस्पताल के निकट डॉक्टर ने देखा, पढ़े सारा मामला