चण्डीगढ़ । राजवीर दीक्षित
पुलिस ने आम आदमी पार्टी जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता सुरिंदर कंबोज को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार ने दुष्कर्म मामले में ब्लैकमेल व डरा-धमकाकर वसूली करने की शिकायत दी थी। जगदीप कंबोज सुखबीर बादल को हराकर चर्चाओं में आए थे।
पुलिस ने मामले में सुरिंदर व दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज किया है। वहीं, पिता की गिरफ्तारी पर विधायक गोल्डी का कहना है कि उनका पिता से कोई संबंध नहीं है। वह लंबे समय से अलग रहते हैं। अगर उन्होंने कोई ठगी की है, तो वह कानूनी प्रक्रिया में कोई अड़चन पैदा नहीं करेंगे। ‘आप’ की नीति जीरो टॉलरेंस की है।
सुनील ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक जानकार महिला ने उसे 20 अप्रैल को फोन कर कहा था कि उसके पति की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह कर्ज में डूबी है, इसलिए वह अपना बड़ा मकान बेचकर छोटा मकान खरीदना चाहती है, जिससे वह कर्ज उतार सके। संजय कुमार उसे मकान दिखाने ले गया। उसी दिन शाम को महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि उसका बेटा उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट कर रहा है। इसके बाद महिला की बहू ने भी फोन किया और कहा कि वह (सुनील कुमार) मकान दिखाने के बहाने महिलाओं से दुष्कर्म करता है।
इसके कुछ समय बाद ही सुरिंदर कंबोज का फोन आया और कहा कि उक्त महिला सरकारी अस्पताल में भर्ती होने जा रही है। वह मामले में उसका राजीनामा करवा देगा। इसकी एवज में सुरिंदर ने मामला निपटाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। सुनील ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सुरिंदर कंबोज, महिला व उसके बेटे तथा बहू के खिलाफ आइपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली), 389 (जबरन वसूली के लिए डराना) के तहत मामला दर्ज करते हुए सुरिंदर व महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता प्रापर्टी डीलर पर भी दुष्कर्म का केस दर्ज
थाना सिटी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला की शिकायत पर प्रापर्टी डीलर सुनील के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने कहा कि मकान दिखाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक उसने इसकी जानकारी बेटे को दी। बेटे ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शिअद ने विधायक गोल्डी की भी गिरफ्तारी की मांग की है।
🟧🟩 पल-पल की खबर देखने- सुनने के लिए हमारे इस Whatsapp ग्रुप 👇 में शामिल हो। ➡️ खबर का Link न खुलने पर पहले 92185 89500 नम्बर को सेव कर लें। 👉 खबरें और भी हैं। लिंक क्लिक करें और पढ़ें…
🟨🟨 पंजाब के एक और पूर्व मंत्री व भाजपा नेता को विजिलेंस ने तलब किया
🟧🟧 ऊना के विधायक की गाड़ी पलटी : हमीरपुर जाते समय हुआ सड़क हादसा