चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का आज मंगलवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया।
वह 95 साल के थे। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।
प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।
🟧🟩 पल-पल की खबर देखने- सुनने के लिए हमारे इस Whatsapp ग्रुप 👇 में शामिल हो। ➡️ खबर का Link न खुलने पर पहले 92185 89500 नम्बर को सेव कर लें। 👉 खबरें और भी हैं। लिंक क्लिक करें और पढ़ें…