धनतेरस आज! ये है पूजा, खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जरुर खरीदें ये चीजें ➡️ न्यूज Link न खुलने पर पहले 92185 89500 नम्बर को फोन में save कर लें।

12

0

Target News

जालंधर । राजवीर दीक्षित

धनतेरस 5 दिनों तक चलने वाले दीपावली महापर्व का पहला दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान त्रयोदशी तिथि पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे।

धनतेरस पर आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि, सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान होता है।

ऐसा माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे। इस कारण से हर वर्ष धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन की खरीददारी करने की परंपरा है।

धनतेरस पर की गई खरीददारी से तेरह गुणे की वृद्धि होती है। आज धनतेरस है ऐसे में आइए पंडित राजेन्द्र बिट्टू से जानते हैं इस पर्व पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 10 नवंबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 12 बज कर 35 मिनट से शुरु होकर 11 नवंबर की सुबह तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त (10 नवंबर 2023) – अभिजीत मुहूर्त को सभी मुहूर्तों में सबसे अच्छा माना जाता है। 10 नवंबर को धनतेरस पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजजकर 42 मिनट से शुरु होकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

शुभ चौघडिय़ा (10 नवंबर 2023) – सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक

चर चौघडिय़ा (10 नवंबर 2023) – शाम 04 बजकर 07 से शाम 05 बजकर 30 मिनट तक

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष काल (10 नवंबर 2023)- शाम 05 बजकर 30 मिनट से शाम 08 बजजकर 08 मिनट तक
वृषभ काल (10 नवंबर 2023) – शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक

धनतेरस पर महालक्ष्मी पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने का विधान होता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदे जााते हैं। जिसमें शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे में धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर जरुर खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर पांच दिवसीय दिवाली का महापर्व आरंभ हो जाता है। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

इस दिन इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिट्टी के दीपक, खील-बताशे, गट्टे, श्रीयंत्र, लक्ष्मी यंत्र, कौड़ी, गोमती चक्र, साबुत धनिया, हल्दी और झाड़ू की खरीदारी करना उत्तम माना जाता है।

पल-पल की खबर देखने- सुनने के लिए हमारे इस Whatsapp ग्रुप में शामिल हों और Like बटन जरूर दबाएं➡️ खबर का Link न खुलने पर पहले 92185 89500 नम्बर को सेव करें। खबरें और भी हैं। लिंक क्लिक करें और पढ़ें..

 

बड़ी वारदात ! सैर कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोलियां, ऐसे बची जान

पंजाब में ट्रिपल मर्डर – घर में घुसकर परिवार के तीन सदस्यों का बेरहमी से कत्ल

पंजाब के AAP की जनहितैषी नीतियों से मध्यप्रदेश वासी भी गदगद: विधायक रंधावा ने बताया किस तरह पंजाब सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर लोगों मे है उत्साह।

पंजाब में दर्दनाक हादसा! ट्रक से टकराई कार, 5 युवकों की मौके पर मौत

फिर लौटे मॉस्क के दिन! पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान

पंजाब में दर्दनाक हादसा – डोली लेकर जा रही कार का एक्सीडेंट, दुल्हे समेत 4 की मौत |

त्योहारों में बड़ा झटका, जाने कितना महंगा हो गया LPG Gas का सिलेंडर ।

Big Breaking : पंजाब के रूपनगर में दिग्गज कांग्रेसी परिवार के घर में घुस कर गोलियां बरसाई, 2 की मौत एक गंभीर, जाने सारी जानकारी

जरा ध्यान दें, बदल गया पंजाब में स्कूलों का टाइम।

दिल दहला देने वाला Video देखें, अपने ट्रैक्टर से ही कुचला गया “स्टंटमैन”

केजरीवाल की हर गारंटी पक्की, जो कहते है वो करके दिखाते है: MLA रंधावा

हैवानियत! बुजुर्ग मां को वकील ने बेरहमी से पीटा, पुलिस और बार एसोसिएशन ने लिया ये सख्त एक्शन, देखें Video

शिअद के इस नेता को महंगा पड़ा आपत्तिजनक पोस्ट वॉयरल करना, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, धरने पर सुखबीर बादल

देश के इन बड़े बैंक पर RBI का बड़ा एक्शन ➡️ न्यूज Link न खुलने पर पहले 92185 89500 नम्बर को फोन में save कर लें।

सरकार का बड़ा एक्शन: सुखपाल खैहरा के बाद अब इस पूर्व विधायक को सुबह 5 बजे किया गया अरेस्ट, जानकारी के लिए Click करे Link