Home Bollywood रवि दुबे-सरगुन की प्यारी लव स्टोरी

रवि दुबे-सरगुन की प्यारी लव स्टोरी

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

Ravi Dubey–Sargun Mehta’s Beautiful Love Story  टीवी और पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रवि दुबे और सरगुन मेहता अपनी शानदार केमिस्ट्री के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और पोस्ट तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में रवि दुबे ने अपने फैंस के साथ अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक बेहद प्यारा किस्सा साझा किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि जब वह सुबह जल्दी काम के लिए घर से निकलते हैं और उस समय सरगुन मेहता सो रही होती हैं, तो वह उन्हें हल्के से जगा देते हैं। रवि के मुताबिक, वह सरगुन से कहते हैं कि वह बस एक बार उनकी तरफ देखकर मुस्कुरा दें। दिलचस्प बात यह है कि आधी नींद में होने के बावजूद सरगुन उन्हें देखकर मुस्कुरा देती हैं।

रवि ने यह भी बताया कि जब वह सरगुन की मुस्कान देखते हैं तो उन्हें एक पुरानी मशहूर सेंटूर साबुन के विज्ञापन की लाइन याद आती है — आपका चेहरा मेरे लिए लकी है रवि का कहना है कि जब वह सरगुन को मुस्कुराते हुए देखते हैं तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे भगवान उनके साथ हैं और उनका दिन अच्छा गुजरने वाला है।

अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी सीरियल “12/24 करोल बाग” के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इसके बाद रवि दुबे ने एक नेशनल टीवी शो के दौरान लाइव सरगुन मेहता को प्रपोज किया था। इस खास पल ने उनकी लव स्टोरी को और भी खास बना दिया। आखिरकार 7 दिसंबर 2013 को दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। आज भी उनकी जोड़ी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Translate »
error: Content is protected !!