Home Breaking News 590 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई: सरकार ने दो वरिष्ठ...

590 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई: सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को किया निलंबित

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Major action in ₹590 crore bank scam: The government has suspended two senior IAS officers.) 590 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले को लेकर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मामले में संलिप्तता के आरोपों के चलते दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित अधिकारियों में राम कुमार सिंह, आईएएस (2012 बैच) शामिल हैं, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे। हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य सचिव, हरियाणा के कार्यालय (सर्विसेज-1 शाखा) में निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा प्रदीप कुमार-1, आईएएस (2011 बैच), जो राज्य परिवहन विभाग में निदेशक और विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, को भी निलंबित किया गया है। उनके निलंबन के दौरान मुख्यालय मुख्य सचिव, हरियाणा के कार्यालय (सर्विसेज-1 शाखा), चंडीगढ़ में रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े लगभग 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर की गई है।

सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह मामला अब जांच एजेंसियों के लिए भी अहम बन गया है और आने वाले समय में इससे जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

Translate »
error: Content is protected !!