Home Bollywood चंडीगढ़ में करण औजला का धमाकेदार कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ में करण औजला का धमाकेदार कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

Karan Aujla draws 40,000 fans to Chandigarh for high-energy concert चंडीगढ़ के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपने हाई-एनर्जी कॉन्सर्ट से हजारों फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस भव्य कार्यक्रम में करीब 40 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिसे आयोजकों ने अब तक का चंडीगढ़ का सबसे बड़ा पंजाबी लाइव कॉन्सर्ट बताया। यह शो करण औजला के P-POP CULTURE इंडिया टूर का हिस्सा था, जिसका प्रोडक्शन टीम इनोवेशन ने किया।

कॉन्सर्ट की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में हुई। करण औजला स्टेज के नीचे से पॉप-अप लिफ्ट के जरिए ऊपर आए, जिसे देखकर स्टेडियम तालियों और चीयर से गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम में मल्टी-लेयर स्टेज, विशाल LED स्क्रीन, ड्रोन लाइट शो, आतिशबाजी और शानदार पायरो टेक्निक इफेक्ट्स ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।

करण औजला ने मंच से कहा कि पंजाब मेरी जन्मभूमि है और यहीं से मेरे संगीत का सफर शुरू हुआ। आज का यह शो मेरे लिए बहुत खास पल है उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने इस शाम को यादगार बना दिया।

इस कॉन्सर्ट में अलग-अलग राज्यों और समुदायों के लोग शामिल हुए। पंजाबी, हरियाणवी और नेपाली फैंस के साथ-साथ बच्चे, बुजुर्ग, स्कूल स्टूडेंट्स और नवविवाहित जोड़े भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। इससे साफ नजर आया कि करण औजला की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

कॉन्सर्ट के दौरान करण औजला ने 2025 में पंजाब में आई बाढ़ का जिक्र भी किया। उन्होंने बाढ़ से जुड़े एक वीडियो के जरिए लोगों को उस त्रासदी की याद दिलाई और एक प्रभावित परिवार को मंच पर बुलाकर लोगों से मदद जारी रखने की अपील की।

संगीत की बात करें तो कॉन्सर्ट में उनके कई हिट गाने जैसे “Softly”, “Winning Speech”, “52 Bars”, “Take It Easy”, “Admirin U” और “P-POP CULTURE पर फैंस जमकर झूमे। शो का समापन “Try Me”, “Daytona” और “Gangsta” जैसे गानों के साथ शानदार अंदाज में हुआ।

चंडीगढ़ के बाद यह टूर अब इंदौर, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और लुधियाना जैसे शहरों में आयोजित किया जाएगा।

Translate »
error: Content is protected !!