100 और 500 रुपये के आएंगे नए नोट! पुराने होंगे बंद या…?

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(RBI to Issue New ₹100 & ₹500 Notes, Old Notes to Remain Valid)देश की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली करेंसी—100 और 500 रुपये के नोट—जल्द ही नए सुरक्षा फीचर्स के साथ बाजार में नजर आएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने इन नोटों में अहम बदलाव करने का फैसला किया है, जिसका मकसद नकली नोटों पर रोक लगाना और नोटों की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। खास बात यह है कि पुराने नोटों को बंद नहीं किया जाएगा, वे पहले की तरह ही चलन में बने रहेंगे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

आरबीआई के मुताबिक डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और छोटे कारोबारों में आज भी नकदी का इस्तेमाल काफी अधिक है। रोजमर्रा के लेन-देन में 100 और 500 रुपये के नोट सबसे ज्यादा उपयोग किए जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन नोटों को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने के लिए वॉटरमार्क, माइक्रो-प्रिंटिंग और स्याही की गुणवत्ता में सुधार किया गया है।

Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

100 रुपये के नोट के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसकी स्याही को मजबूत बनाया गया है ताकि नोट जल्दी फटे नहीं और लंबे समय तक इस्तेमाल हो सके। साथ ही वॉटरमार्क और सुरक्षा धागे की स्पष्टता बढ़ाई गई है, जिससे असली और नकली नोट में फर्क करना आसान होगा।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

वहीं 500 रुपये का नोट बड़े लेन-देन में इस्तेमाल होने के कारण जालसाजों के निशाने पर रहता है। नए नोट में माइक्रो-प्रिंटिंग को ज्यादा शार्प किया गया है और डिजाइन एलिमेंट्स को बेहतर तरीके से संतुलित किया गया है, जिससे इसकी सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: गंदे टॉयलेट की फोटो खींचो और पाओ 1,000 रुपये; NHAI ने शुरू किया नया चैलेंज !

आरबीआई ने साफ किया है कि एटीएम और कैश मशीनें पुराने और नए दोनों तरह के नोट स्वीकार करेंगी। नए नोट जल्द ही चरणबद्ध तरीके से बाजार में जारी किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: अब ‘जन गण मन’ से पहले बजाया जाएगा ‘वंदे मातरम्’! केंद्र की ओर से सख्त निर्देश जारी !