26 जनवरी को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है। पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा फ्री किया जाएगा।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Ladowal Toll Plaza to Go Toll-Free on January 26)26 जनवरी को लेकर पंजाब में किसान संगठनों ने बड़ा और निर्णायक ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन दोआबा और भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को पूरी तरह टोल फ्री करने का निर्णय लिया है। यह ऐलान नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन के साथ लागू किया जाएगा, जिससे प्रशासन और सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

किसान नेताओं का कहना है कि साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ससराली कॉलोनी में सतलुज नदी का बांध अगस्त महीने में आई बाढ़ के दौरान टूट गया था। इस बाढ़ से इलाके के किसानों की लगभग 300 एकड़ फसल योग्य जमीन पूरी तरह बर्बाद हो गई। जिला प्रशासन ने बांध के पुनर्निर्माण का आश्वासन तो दिया, लेकिन छह महीने बीतने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे किसानों में भारी रोष है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

नेताओं ने चेतावनी दी कि आने वाले महीनों में फिर से मानसून सीजन शुरू होगा और यदि समय रहते बांध का निर्माण नहीं हुआ तो इलाके में दोबारा बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा, राहों रोड का निर्माण न होने और अवैध रेहड़ी-फड़ियों के कारण रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

किसान संगठनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार डिप्टी कमिश्नर और संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपे, लेकिन प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। इसी लापरवाही के विरोध में 26 जनवरी को लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल फ्री आंदोलन किया जाएगा। किसान नेताओं ने साफ किया है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे की रणनीति आंदोलन स्थल पर ही तय की जाएगी।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।