पंजाब की बेटी रचेल गुप्ता ने ताज लौटाया, संगठन ने कहा – कर्तव्यों में लापरवाही।

जालंधर। राजवीर दीक्षित
(Rachel Gupta Stripped of Miss Grand International 2024 Title Amid Controversy)पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाली और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करने वाली रचेल गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह गर्व नहीं, बल्कि विवाद है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने वाली रचेल ने अब यह ताज खुद ही लौटाने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर संगठन ने उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

यह मामला तब तूल पकड़ गया जब मिस ग्रैंड इंटरनेशनल संगठन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर रचेल गुप्ता को “कर्तव्यों में लापरवाही, बिना अनुमति बाहरी प्रोजेक्ट्स में शामिल होने और ग्वाटेमाला यात्रा में भाग न लेने” के आरोपों के चलते तुरंत प्रभाव से पद से हटाए जाने की बात कही। संगठन ने उनसे 30 दिनों के भीतर ताज लौटाने की मांग भी की है।

Video देखें: Highcourt ने रद्द की ठेकेदार नरिंदर कांडा की अंतरिम जमानत याचिका।

वहीं, रचेल ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए अपने फैसले के पीछे की वजह बताई। उन्होंने लिखा कि उन्हें “टूटे वादों, दुर्व्यवहार और विषाक्त माहौल” का सामना करना पड़ा, जिसे अब वे और बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। रचेल ने आगे यह भी कहा कि वह जल्द ही एक वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई दुनिया के सामने रखेंगी।

Video देखें: ‘आप’ की सरकार के अधिकारी कांग्रेस के दरबार मे लगा रहे है हाजरी।

20 वर्षीय रचेल गुप्ता का यह सफर महज एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा है। वह इससे पहले मिस ग्रैंड इंडिया 2024 और मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने पेरिस फैशन वीक के दौरान आयोजित मिस सुपर टैलेंट सीज़न 15 में भारत का प्रतिनिधित्व कर खिताब अपने नाम किया था।

Video देखें: BBMB के अधिकारियों को मकान खाली करने के जारी हुए हुक्म।