जालंधर। राजवीर दीक्षित
(Legendary Marathon Runner Fauja Singh Dies at 114 After Road Accident)दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार को 114 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जालंधर के ब्यास पिंड निवासी फौजा सिंह को सुबह घर के बाहर सैर के दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
फौजा सिंह न केवल एक एथलीट थे, बल्कि साहस और आत्मबल की मिसाल भी। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़ना शुरू किया और ‘टर्बन टॉरनेडो’ के नाम से विश्व प्रसिद्ध हुए। उन्होंने लंदन, टोरंटो सहित कई अंतरराष्ट्रीय मैराथन पूरी कीं और 100 वर्ष की उम्र में आठ विश्व रिकॉर्ड बनाए।
Video देखें : BBMB पर पंजाब का ब्रेक,CISF तैनाती पर बड़ी अपडेट।
1990 के दशक में जीवन में भारी व्यक्तिगत दुखों का सामना करने के बाद उन्होंने दौड़ को अपनी प्रेरणा और उपचार का माध्यम बनाया। 89 साल की उम्र में उन्होंने गंभीरता से प्रशिक्षण शुरू किया और 2000 में पहली बार लंदन मैराथन में भाग लिया। 2013 में 102वें जन्मदिन से पहले उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ों से संन्यास लिया।
Video देखें : अब जिला रूपनगर नही शामिल होगा उड़ते पंजाब में।
उनकी प्रेरणादायक जीवनकथा ‘Turbanned Tornado’ 2011 में ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लॉन्च हुई। वे एडिडास, PETA जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के अभियानों का चेहरा बने और दुनियाभर में सम्मानित हुए।
SHO हरदेव सिंह के अनुसार, दुर्घटना की FIR दर्ज की जा चुकी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। फौजा सिंह की मृत्यु से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे हमेशा जीवटता, सहनशक्ति और सकारात्मकता के प्रतीक बने रहेंगे।