भाजपा में शामिल होते ही गिल्को मालिक के घर विजिलेंस का छापा, सियासत गरमाई।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Gillco Owner’s House Raided Hours After Joining BJP)पंजाब की सियासत में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया जब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व महासचिव और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर छापा मारा। गिल हाल ही में शिअद से इस्तीफा देकर शुक्रवार रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए थे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

गिल ने 2017 और 2022 में खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम को हरियाणा सीएम के घर आयोजित किए जाने की वजह यह बताई कि उस समय कोई वरिष्ठ पंजाब भाजपा नेता चंडीगढ़ में मौजूद नहीं था।

Video देखें: बेटी को पता है पिता की मौत का कारण,सुन कर रेंगटे खड़े हो जाएंगे

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने विजिलेंस छापे का समर्थन करते हुए कहा कि जांच एजेंसी के पास छापेमारी के लिए कोई न कोई आधार रहा होगा और उसे अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने भाजपा के इस आरोप को नकारा कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है।

Video देखें: शहर की घनी आबादी में तेंदुए की दस्तक, बच्चों-बजुर्गो- को सतर्क रहने की चेतावनी

रणजीत सिंह गिल, जो कभी सुखबीर बादल के करीबी माने जाते थे, ने 18 जुलाई को शिअद छोड़ने का ऐलान किया था। गिलको ग्रुप मोहाली में आवासीय, व्यावसायिक और शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।