पंजाब आएंगे राहुल गांधी, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Rahul Gandhi to Visit Flood-Hit Punjab Today)पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरे को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे रामदास क्षेत्र का रुख करेंगे। वे यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और राहत कार्यों की स्थिति का जायज़ा लेंगे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

राहुल गांधी गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी में मत्था टेकेंगे और सेवा कर रही संगत से बातचीत भी करेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर जाएंगे, जहां बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। उनका मकसद प्रभावित परिवारों की मुश्किलों को समझना और उनके लिए मदद सुनिश्चित करना है। दौरा पूरा करने के बाद वे शाम तक दिल्ली लौट जाएंगे।

Video देखें: AAP नेता संजय सिंह व उनके सहयोगियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

पंजाब में हालिया बाढ़ ने हज़ारों परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें डूब गईं हैं, घरों में पानी भर गया है और लोग भारी आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं। प्रशासन और सामाजिक संगठन मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, दवाइयों और ज़रूरी सामग्री की आपूर्ति की जा रही है।

Video देखें: कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती।

इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बाढ़ की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई थी। उन्होंने सरकार से हाई अलर्ट जारी करने और राहत कार्यों को तेज़ करने की अपील की थी। साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया था।

Video देखें: अब यह भी देख लो हुड़+दं+ग मचाने वालो का हाल।