Home Breaking News नंगल में सेवा पखवाड़ा: मोदी के जन्मदिवस पर मेगा स्वास्थ्य महाशिविर,100 से...

नंगल में सेवा पखवाड़ा: मोदी के जन्मदिवस पर मेगा स्वास्थ्य महाशिविर,100 से ज्यादा डॉक्टर-फ्री दवाईया मिलेंगी : सुभाष शर्मा

नंगल। राजवीर दीक्षित
(Mega Free Health Camp in Nangal under Seva Pakhwada)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा भावना के साथ मनाने के उद्देश्य से नंगल में 21 सितंबर को गांव बरारी स्थित नेहरू सामुदायिक केंद्र में एक भव्य मेगा मल्टीस्पेशलिटी फ्री हेल्थ कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन न्यू डेवलपमेंट फाउंडेशन और इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन द्वारा राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पंजाब भाजपा के उपप्रधान डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कैम्प “सेवा ही संगठन” की विचारधारा को साकार करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। कैम्प केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाइयां और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

Video देखें: नंगल पुलिस ने काबू कर लिया एक युवक,जाने वजह।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविर में हार्ट व कार्डियोलॉजी, महिला रोग, नेत्र, नाक-कान, कैंसर, डेंटल केयर, जनरल फिजिशियन, फिजियोथैरेपी, स्किन, ऑर्थोपेडिक और चाइल्ड हेल्थ सहित करीब 100 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए विशेष वाहन सुविधा की व्यवस्था भी की गई है।

Video देखें: पंजाब रोडवेज का कंडक्टर रहस्मयी हालत में हुआ गायब,पुलिस ने 3 एंगल से शुरू की जांच।

कैम्प की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा उपप्रधान डॉ. शर्मा की अध्यक्षता में सतलुज सदन, नंगल में विशेष बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।
डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि सेवा को ही धर्म मानती है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से पंजाब भाजपा भी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर नंगल और आसपास के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

Video देखें: जाने क्यों अंधेरे में डूबी गुरुनगरी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34 नाके बनाए गए पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीज़ा देने पर करेगा विचार, बशर्ते भारत दे अनुमति मानसा में धान के अवशेषों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत दीपावली से पहले पीजीआईएमईआर ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिरोमणि अकाली दल में लौटे, सुखबीर बादल ने की अकाली एकता की अपील पुराने मेडिकल इतिहास को सबूत के बिना पूर्व-मौजूदा बीमारी नहीं माना जा सकता: चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग BBMB एरियर पर घिरी मोदी सरकार! जयराम से विवेक शर्मा ने मांगा जवाब सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' पर डॉक्टरों की चिंता: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सीबीएफसी का आश्वासन लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक कारनामा! IL-76 विमान ने बनाया रिकॉर्ड राजपुरा के पास अमृतसर जाने वाली ट्रेन के चार कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए