चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Clashes Erupt at Punjab University Over Senate Poll Demand)चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी सोमवार को रणभूमि में तब्दील हो गई, जब सीनेट इलेक्शन की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हो गई। सुबह दस बजे से शुरू हुआ विरोध दोपहर तक हिंसक रूप लेता गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए गेट नंबर 1 को तोड़ दिया और PGI रोड से यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गए।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
स्थिति बेकाबू होते देख SSP कंवरदीप कौर खुद मोर्चे पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गेट पर चढ़ गईं, लेकिन भीड़ के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। इस दौरान कई महिला पुलिस कर्मी भी प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गईं, जिन्हें पुरुष कर्मियों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।
Video देखें: हो सकता है इस वीडियो को हटाना पड़े,सरकार व दरबार का दबाव कुछ ज्यादा है लेकिन सच एक बार जरूर देख ले।
बवाल बढ़ने पर प्रशासन ने स्पेशल फोर्स बुला ली और यूनिवर्सिटी के सभी 12 रास्तों को सील कर दिया। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी अन्य रास्तों से भीतर घुसने में सफल रहे। अब इस विवाद में धार्मिक, राजनीतिक और किसान संगठन भी शामिल हो गए हैं। निहंग और किसान जत्थे यूनिवर्सिटी की ओर बढ़े, जबकि पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक लिया।
Video देखें: हथियारों के साथ नशा व ड्रग मनी भी आई काबू। रुपनगर की नंगल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
इस हंगामे से पूरे चंडीगढ़ में अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही, एंबुलेंसें और बच्चों को लाने जा रहे माता-पिता फंसे रहे। लोगों ने पुलिस से नाराजगी जताते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के विवाद में पूरे शहर को क्यों परेशान किया जा रहा है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

















