चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(GMADA Hikes Base Rates of Mohali Plots by 10%)मोहाली में रियल एस्टेट बाजार पर बड़ा असर डालने वाली खबर सामने आई है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न श्रेणियों के प्लॉटों की बेस रेट में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई दरों का असर आवंटन, नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस और कोर्ट संबंधी आदेशों के क्रियान्वयन पर भी पड़ेगा।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
GMADA द्वारा जारी नए रेट के अनुसार, सेक्टर 53 से 71 तक की दरें 65,000 रुपये से बढ़ाकर अब 71,500 रुपये प्रति वर्ग गज कर दी गई हैं। सेक्टर 62 में भी यही नई दर लागू होगी। वहीं सेक्टर 76 से 80 तक के प्लॉट अब 63,400 रुपये की जगह 70,000 रुपये प्रति वर्ग गज की कीमत पर उपलब्ध होंगे।
Video देखें: सरकार व SGPC आमने सामने, श्री आनंदपुर साहिब में 350वा शहादत दिवस पर टकराव की स्थिति।
उच्च श्रेणी वाले सेक्टरों—जैसे IT सिटी, इको सिटी-1, एयरोसिटी, सेक्टर 90-91 लैंड-पूलिंग क्षेत्र, एयरोट्रोपोलिस ब्लॉक A से J—की दरें 51,500 रुपये से बढ़ाकर 65,000 रुपये प्रति वर्ग गज कर दी गई हैं। इकोसिटी-2 और इकोसिटी-3 के 100, 300, और 400–500 वर्ग गज वाले प्लॉटों पर भी यही दर लागू होगी। बड़े प्लॉटों में बढ़ोतरी और अधिक है—इकोसिटी-2 में 500 वर्ग गज से बड़े प्लॉट अब 61,800 की बजाय 68,000 रुपये प्रति वर्ग गज पर मिलेंगे।
Video देखें: हो सकता है इस वीडियो को हटाना पड़े,सरकार व दरबार का दबाव कुछ ज्यादा है लेकिन सच एक बार जरूर देख ले।
औद्योगिक क्षेत्र भी इस बढ़ोतरी से अछूते नहीं रहे। सेक्टर 57-A और 101 में इंडस्ट्रियल प्लॉट की बेस रेट 36,900 रुपये से बढ़ाकर 45,000 रुपये कर दी गई है। सेक्टर 101 में SCOs की दर 1,99,600 से बढ़कर 2,25,000 रुपये, और सिंगल-स्टोरी दुकानों की दर 1,33,100 से बढ़कर 1,50,000 रुपये हो गई है।
Video देखें: श्री आनंदपुर साहिब में चाकचौबंद सुरक्षा: स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला का बड़ा बयान।
राजपुरा में भी इजाफा हुआ है—फोकल प्वाइंट के इंडस्ट्रियल प्लॉट 16,600 से बढ़कर 18,000 रुपये और अर्बन एस्टेट के रेट 22,500 से बढ़कर 25,000 रुपये हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बाजार दरें इनसे काफी अधिक हैं, इसलिए बदलाव जरूरी था।

















