Home Breaking News पंजाब में छोटे नोटों का संकट: 10 और 20 रुपये के नोट...

पंजाब में छोटे नोटों का संकट: 10 और 20 रुपये के नोट गायब, बढ़ी कालाबाज़ारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Hit by 10 & 20 Rupee Note Shortage)पंजाब में 10 और 20 रुपये के नोटों की भारी कमी ने आम लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी को बेहद प्रभावित कर दिया है। छोटे मूल्य के करंसी नोट बाजार से लगभग गायब हो चुके हैं, जिसके चलते लेन–देन में व्यापक संकट पैदा हो गया है। दुकानदारों, सब्ज़ी विक्रेताओं, ऑटो रिक्शा चालकों और ग्रामीण इलाकों के नागरिकों के लिए छुट्टे पैसे की अनुपलब्धता बड़ी समस्या बन गई है। कई जगहों पर ग्राहकों को अतिरिक्त सामान खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, ताकि दुकानदारों को छुट्टा देने की समस्या न आए।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में 100, 200 और 500 रुपये के नोट तो आसानी से मिल रहे हैं, लेकिन छोटे नोटों की कमी ने आर्थिक असंतुलन पैदा कर दिया है। छोटे दुकानदारों को मजबूरन उधार पर सामान देना पड़ रहा है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। बैंकों और एटीएम में भी छोटे नोटों की सप्लाई लगभग बंद है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।

Video देखें: भाखड़ा डैम से भी बेहतरीन पन बिजली प्रोजेक्ट की होने जा रही शुरुआत

इसी बीच, छोटे नोटों की कालाबाज़ारी तेजी से बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 और 20 के नोट काले बाजार में 500 से 600 रुपये तक की कटौती पर मिल रहे हैं, जबकि आम जनता को बैंक से एक भी छोटा नोट नहीं मिल रहा। इससे लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह नोट कहां जा रहे हैं।

Video देखें: 🚨 पुतिन को प्लेन से उतरते ही मिला बड़ा सरप्राइज़! PM मोदी ने तोड़ दिया प्रोटोकॉल — रूस भी रह गया हैरान

स्थानीय निवासियों ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों से मांग की है कि छोटे नोटों की जमाखोरी और कालाबाज़ारी में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत CBI जांच करवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं, और आम जनता की परेशानियां कई गुना बढ़ जाएंगी।

Video देखें: सरकार को घेरने के लिए धर्मशाला में रखी गई भाजपा की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाषण देते रह गए और लोग कुर्सियां खाली कर निकल गए।

Video देखें: लो जी यह भी देख लो युवक महिला उम्मीदवार का नामांकन ही लेकर भाग गया ताकि वह चुनाव न लड़ सके। पंजाब में चुनावो के दौरान आज की घटना।

Translate »
error: Content is protected !!