चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(IndiGo Flight Cancelled, Father Becomes a Hero)देशभर में इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मची हुई है। कई लोग एयरपोर्ट पर घंटों फंसे हैं, जबकि कई की जरूरी यात्राएं अचानक रद्द होने से अधर में लटक गई हैं। इसी बीच हरियाणा के रोहतक से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
रोहतक के मायना गांव के पंघाल परिवार को भी फ्लाइट रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ी। पेशे से वकील राजनारायण पंघाल अपने 17 वर्षीय बेटे आशीष को दिल्ली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे थे, जहां पता चला कि इंदौर की फ्लाइट कैंसल हो चुकी है। आशीष 12वीं कक्षा का विद्यार्थी होने के साथ-साथ शूटिंग का उभरता खिलाड़ी भी है। 8 दिसंबर को उसका महत्वपूर्ण प्री-बोर्ड पेपर और अवॉर्ड सेरेमनी निर्धारित थी।
Video देखें: सियासत गरम ! डिप्टी CM के बयान के बाद अफसरों में खौ+फ, लिस्ट तैयार?
फ्लाइट कैंसल होते ही लगा कि अब इंदौर पहुँचना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, बेटे के भविष्य को देखते हुए राजनारायण पंघाल ने हार नहीं मानी। उन्होंने उसी समय निर्णय लिया कि बेटे को सड़क मार्ग से इंदौर ले जाना है।
Video देखें: महिला से मा+र पि+टा+ई के मामले में पुलिस का व्यहवार देखें।
दिल्ली से इंदौर की करीब 800 किमी की दूरी उन्होंने पूरी रात ड्राइव करते हुए तय की और अगली सुबह समय पर इंदौर पहुँचकर बेटे को परीक्षा देने और कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया।
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से जहां देशभर में परेशानियाँ बढ़ रही हैं, वहीं एक पिता की यह हिम्मत, जज़्बा और जिम्मेदारी—लोगों के लिए मिसाल बन गई है।
Video देखें: BBMB के ‘एक्शन’ से पहले अदालत का ‘सीज फायर’, कारोबारियों को मिली राहत।
Video देखें: ‘पीढ़ी नीचे सोटा’ अब मंजे के नीचे हो गया ! ‘ओह हो’ अब सोनिया मान का चढ़ गया पारा !
Video देखें: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनो के शहर का अस्तित्व खतरे में,32 आवासों को खाली करवाने की तैयारी में BBMB,देखें सूची।

















