पंजाब में नया पर्यावरण कानून लाने की तैयारी, 8 नए वन और जागरूकता पार्क विकसित होंगे।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Unveils New Tree Protection Act and 8 Eco-Parks)पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाने जा रही है। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की अगुवाई में, वन और वन्य जीव संरक्षण विभाग ने वर्ष 2025 के दौरान कई प्रमुख पहलों की शुरुआत की है। इन पहलों में कुल आठ नए वन और प्राकृतिक जागरूकता पार्कों का विकास शामिल है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पठानकोट में चार पार्क, पटियाला में दो और अमृतसर व होशियारपुर में एक-एक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। यह सभी पार्क “ग्रीनिंग पंजाब मिशन” के तहत तैयार किए जा रहे हैं। पठानकोट के गांव घरोटा, कटारूचक और हब्बत पिंडी में हेक्टेयर स्तर पर पार्क विकसित किए जा रहे हैं, वहीं आई.टी.आई. बमियाल में भी एक पर्यावरण पार्क बनाया जा रहा है।

Video देखें: रुपनगर शहर में गांवों को शामिल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन ! मक्कड़-वाही-सत्याल में तकरार,जोरदार गहमागहमी बिगड़ गया माहौल !

पटियाला में दो जगहों पर पार्क बनाए जा रहे हैं, जिनमें बैरन माइनर भी शामिल है। अमृतसर के गांव जगदेव कलां में एक पार्क तैयार किया जा रहा है और होशियारपुर के बसी पुरानी में वन चेतना परियोजना चल रही है। हब्बत पिंडी पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्ड नेचर ट्रेल तैयार हो चुका है, जबकि झूलों और ओपन एयर शेल्टर की स्थापना जारी है।

Video देखें: फाइनेंस कंपनी के दबाव में ख+त्म कर ली युवक ने जीवनलीला !

साथ ही, पंजाब सरकार ने “पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ़ ट्रीज़ एक्ट, 2025” का प्रारूप तैयार किया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक हरियाली बनाए रखना, पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित करना, प्रदूषण रोकना और मिट्टी की सुरक्षा करना है। यह नया एक्ट राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में लागू होगा।
वन और वन्य जीव संरक्षण विभाग युद्धस्तरीय काम कर रहा है ताकि ये परियोजनाएँ समय पर पूरी हों और पंजाब आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा और स्वच्छ बना रहे।

Video देखें: रुपनगर शहर में गांवों को शामिल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन ! मक्कड़-वाही-सत्याल में तकरार,जोरदार गहमागहमी बिगड़ गया माहौल !

Video देखें: वही हुआ न जिसकी हम बात करते थे,पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस का स्वयंभू कमांडर हार गया