चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Chandigarh’s One Rupee Store Offers Essential Items to Needy)चंडीगढ़ में जरूरतमंद लोगों के लिए नगर निगम एक बार फिर अनोखी और सराहनीय पहल करने जा रहा है। शहर में 25 दिसंबर को सेक्टर-38 में “एक रुपया स्टोर” का आयोजन किया जा रहा है, जहां मात्र 1 रुपए में कंप्यूटर, एलसीडी, वाशिंग मशीन समेत रोज़मर्रा की जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक दिवसीय स्टोर सुबह 10:45 बजे से शुरू होगा, जिसका उद्घाटन नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला करेंगी, जबकि नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
नगर निगम की यह पहल पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है और इसका मुख्य उद्देश्य शहर के जरूरतमंद वर्ग को सस्ते दाम पर उपयोगी सामान उपलब्ध कराना है। मेयर हरप्रीत कौर बबला के अनुसार, इस योजना से उन लोगों को सीधा लाभ मिलता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगे इलेक्ट्रॉनिक या घरेलू सामान खरीदने में असमर्थ हैं।
Video देखें: हिमाचल प्रदेश के IGMC में डॉक्टर ने मरीज की धुनाई कर डाली।
इस एक रुपया स्टोर की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला अधिकतर सामान शहरवासियों द्वारा दान किया जाता है। लोग अपने घरों में पड़े फालतू कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कंप्यूटर, एलसीडी, वाशिंग मशीन और गर्म कपड़े नगर निगम के कलेक्शन सेंटर पर जमा कराते हैं। नगर निगम इन वस्तुओं की सफाई और मरम्मत कराकर उन्हें दोबारा उपयोग योग्य बनाता है, जिसके बाद इन्हें एक रुपया स्टोर में प्रदर्शित किया जाता है।
Video देखें: पंजाब हिमाचल सीमा पर नंगल…के जंगल कट रहे हैं… कानून सो रहा है… और मा+फि+या बेखौफ घूम रहा है !
इस पहल से न सिर्फ जरूरतमंदों को लाभ मिलता है, बल्कि री-सायक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही नगर निगम को इससे सीमित आमदनी भी होती है, जिसे आगे जनहित कार्यों में उपयोग किया जाता है। चंडीगढ़ नगर निगम का यह प्रयास सामाजिक सरोकार और मानवीय सोच का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
Video देखें: तख्त साहिब की गरिमा सर्वोपरि,बिना सहमति कोई निर्माण मंज़ूर नहीं,श्री आनंदपुर साहिब में विकास या आस्था ?
Video देखें: रुपनगर शहर में गांवों को शामिल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन ! मक्कड़-वाही-सत्याल में तकरार,जोरदार गहमागहमी बिगड़ गया माहौल !
Video देखें: फाइनेंस कंपनी के दबाव में ख+त्म कर ली युवक ने जीवनलीला !

















