गाड़ियां अब बात करेंगी… हादसों से कैसे बचाएंगी, जानिए!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Cars Will Talk: India Brings Tech to Prevent Road Accidents)भारत में सड़क सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक और तकनीकी क्रांति की तैयारी शुरू हो गई है। अब गाड़ियां सिर्फ चलेंगी ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे से “बात” भी करेंगी। सड़क हादसों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन तकनीक लाने जा रही है, जिसे आने वाले वर्षों में सड़क परिवहन के क्षेत्र में गेमचेंजर माना जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी देते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

V2V तकनीक के तहत वाहन आपस में वायरलेस तरीके से डेटा साझा करेंगे। यदि आगे चल रही गाड़ी अचानक ब्रेक लगाती है, कोई वाहन ब्लाइंड स्पॉट में मौजूद है या सड़क पर कोई संभावित खतरा है, तो पीछे और आसपास चल रहे वाहनों को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। यह सिस्टम 300 से 500 मीटर की दूरी तक काम करेगा, जिससे ड्राइवर समय रहते सतर्क हो सकेंगे और बड़े हादसों को टाला जा सकेगा।
इस तकनीक की सबसे खास बात यह है कि यह बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी काम करेगी। रेडियो स्पेक्ट्रम (5.875–5.905 GHz) और 5G तकनीक के जरिए गाड़ियां आपस में सीधे संवाद कर सकेंगी। खासकर सर्दियों में घनी धुंध के दौरान होने वाले भीषण सड़क हादसों को रोकने में यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो सकती है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 के अंत तक इस तकनीक को देशभर में लागू कर दिया जाए। शुरुआत में इसे नई गाड़ियों में अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा और बाद में पुराने वाहनों में भी फिट करने की योजना है। नितिन गडकरी के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 5 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की जान जाती है, जिनमें अधिकांश युवा शामिल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन, प्वाइंट-बेस्ड सिस्टम और ADAS जैसी आधुनिक तकनीकों पर भी जोर दे रही है, ताकि सड़कें ज्यादा सुरक्षित बन सकें।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।