पंजाब: प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बड़ी खबर! टैक्स वसूली को लेकर नए आदेश जारी!

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Tightens Property Tax Collection Rules)पंजाब में प्रॉपर्टी मालिकों के लिए एक अहम और बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नए आदेश जारी किए हैं। इसी कड़ी में नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक असिस्टेंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा के कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें टैक्स वसूली व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बैठक में पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुरूप आवासीय मकानों पर प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर फील्ड स्टाफ को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह साफ किया कि टैक्स निर्धारण और वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही शहर की बड़ी कमर्शियल इमारतों से जुड़े प्रॉपर्टी टैक्स का पूरा ब्यौरा फील्ड इंस्पेक्टरों से लिखित रूप में मांगा गया।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

जानकारी के अनुसार, कई कमर्शियल भवनों द्वारा वास्तविक से कम प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने या किराया मूल्य को कम दिखाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे सभी मामलों में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और बकाया टैक्स की वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

चंडीगढ़ मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत पिछले कुछ दिनों से शहर की लगभग सभी प्रमुख कमर्शियल इमारतों के प्रॉपर्टी टैक्स की व्यापक जांच की जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया जॉइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर और असिस्टेंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा की निगरानी में चल रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

जिन भवनों में किराया मूल्य कम दर्शाया गया है, उनकी जानकारी प्रतिदिन चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जा रही है। मेयर वनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टैक्स डिफॉल्टरों और गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में टैक्स सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन, भूपिंदर सिंह बड़िंग, राजीव ऋषि समेत सभी प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर मौजूद रहे।