Home Breaking News Nestle के प्रोडक्ट्स में ज़हरीले तत्व मिलने की आशंका, दुनिया के 25...

Nestle के प्रोडक्ट्स में ज़हरीले तत्व मिलने की आशंका, दुनिया के 25 देशों में मचा हड़कंप!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Nestle Baby Products Recall Sparks Global Concern)दुनिया की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी नेस्ले (Nestle) एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में है। मैगी, किटकैट और नेस्कैफे जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स बनाने वाली नेस्ले के बेबी प्रोडक्ट्स में संभावित ज़हरीले तत्व मिलने की आशंका ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। इस गंभीर खतरे को देखते हुए कंपनी ने 25 देशों से अपने शिशु आहार (Infant Nutrition) उत्पादों को वापस मंगाने यानी रिकॉल करने का बड़ा फैसला लिया है। इसे नेस्ले के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉल माना जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, यूरोप समेत कई देशों में बच्चों के दूध के कुछ बैचों में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी पाई गई है। जांच में सामने आया कि एक सप्लायर से मिले कच्चे माल में समस्या थी, जिसके कारण उत्पादों में ‘सेरियूलाइड’ (Cereulide) नामक ज़हरीला तत्व मौजूद हो सकता है। यह तत्व Bacillus cereus नामक बैक्टीरिया से उत्पन्न होता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस रिकॉल में SMA, BEBA और NAN जैसे फॉर्मूला दूध ब्रांड शामिल हैं, जो यूरोप, तुर्की और अर्जेंटीना सहित कई देशों में बेचे गए थे। ऑस्ट्रिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नेस्ले की 10 से अधिक फैक्ट्रियों के 800 से ज्यादा उत्पाद इस मामले से प्रभावित हुए हैं।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

ब्रिटेन की फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी (FSA) ने चेतावनी दी है कि यह ज़हरीला तत्व दूध को उबालने या पकाने से भी नष्ट नहीं होता। इससे बच्चों में उल्टी, पेट दर्द, मरोड़ और फूड पॉइज़निंग जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि नेस्ले का कहना है कि अब तक किसी बीमारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

इस खबर के सामने आने के बाद नेस्ले के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि वैश्विक बेबी प्रोडक्ट्स बाजार में नेस्ले की करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने प्रभावित बैच नंबर जारी कर दिए हैं और उपभोक्ताओं से इन उत्पादों का उपयोग तुरंत बंद करने की अपील की है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

Translate »
error: Content is protected !!