नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Republic Day Traffic Advisory Issued in Delhi)गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली और एनसीआर में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के तहत 25 जनवरी की रात 10 बजे से लेकर 26 जनवरी को परेड और कार्यक्रम की समाप्ति तक दिल्ली की सीमाएं सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों—भारी, मध्यम और हल्के—के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
सुरक्षा कारणों से 26 जनवरी की सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। विजय चौक से इंडिया गेट (कर्तव्य पथ), रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड, तिलक मार्ग और बहादुर शाह ज़फर मार्ग जैसे वीआईपी और मुख्य रास्तों को आम जनता के लिए बंद रखा जाएगा। इन मार्गों पर केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
नोएडा से दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी फ्लाईवे, कालिंदी कुंज और यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
हालांकि, दिल्ली में कुछ रूट ऐसे भी हैं जहां यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा। रिंग रोड–ISBT–आज़ादपुर रोड, रिंग रोड–भैरो मार्ग–मथुरा रोड–लोधी रोड–एम्स चौराहा, रिंग रोड–आश्रम चौराहा–सराय काले खां–राजघाट और धौला कुआं–वंदे मातरम मार्ग–शंकर रोड जैसे मार्गों का उपयोग कर लोग एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट मैप जरूर जांचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

















