शिमला। राजवीर दीक्षित
(Himachal on Alert as Fresh Snowfall, Rain Loom (Jan 26–28))हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 जनवरी के बीच राज्य में बारिश और बर्फबारी का एक और तीव्र दौर देखने को मिल सकता है। इसका कारण एक नया पश्चिमी विक्षोभ है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका को देखते हुए अलर्ट को येलो से ऑरेंज में अपग्रेड कर दिया है, जिससे प्रशासन और आम लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
26 जनवरी को राज्य के सभी 12 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज़ झोंकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 जनवरी को मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जबकि मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 31 जनवरी को राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे दोबारा बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
भारी बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बर्फ प्रभावित क्षेत्रों, बाढ़ संभावित जिलों और शहरी निचले इलाकों में आपातकालीन और निकासी योजनाओं की समीक्षा करने को कहा गया है। यात्रियों और पर्यटकों के लिए समय पर चेतावनी और ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने पर विशेष जोर दिया गया है।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग को सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी तैनात रखने, जबकि बिजली और जल आपूर्ति विभागों को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क रहा।

















