कांगड़ा। राजवीर दीक्षित
(Kangra Set for Major Tourism Boost)हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले को पर्यटन के मानचित्र पर नई और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह स्पष्ट किया कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बीते तीन वर्षों में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ है, जो आर्थिक मजबूती का संकेत है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक, धार्मिक, साहसिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में धर्मशाला में पर्यटन निगम का राज्य मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
कांगड़ा जिले के नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिपलाइन स्थापित करने की घोषणा ने पर्यटन प्रेमियों में उत्साह भर दिया है। 4.2 किलोमीटर लंबी यह जिपलाइन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होगी। वहीं, गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। रनवे विस्तार के बाद यहां एयरबस और रात्रि लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
इसके अलावा पालमपुर में हेलिपोर्ट, धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, पौंग क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक गतिविधियों के विस्तार से कांगड़ा जिले में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। ज्वालामुखी और चिंतपूर्णी मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए बड़े मास्टर प्लान तैयार किए गए हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान भी किया। इस मौके पर सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। कांगड़ा जिले के विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का यह विजन आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।

















