श्री आनंदपुर साहिब। राजवीर दीक्षित
(War Against Drugs: Awareness Rallies Intensify in Punjab Villages)पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई निर्णायक मुहिम “नशों के खिलाफ युद्ध” अब फेज-2 में और अधिक सशक्त रूप में सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के स्पष्ट दिशा-निर्देशों और कैबिनेट मंत्री शिक्षा व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब, सरदार हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में चल रही इस मुहिम के तहत प्रदेश भर में नशा विरोधी गतिविधियों को तेज किया गया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इसी कड़ी में श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के पट्टी, रायपुर, लंग माजरी, मजारां, रायपुर साहनी, रामपुर और समलाह सहित कई गांवों में गांवों के पहरेदारों द्वारा नशा विरोधी जागरूकता यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को नशों के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना रहा।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
जागरूकता यात्राओं के दौरान लोगों को नशों से होने वाले शारीरिक नुकसान, मानसिक तनाव और सामाजिक विघटन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को नशों से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पहरेदारों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा तस्करों और नशा फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सरकार और प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
जिला कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह और उप-कोऑर्डिनेटर मोहित दीवान ने कहा कि गांवों के पहरेदार नशा विरोधी अभियान की मजबूत कड़ी बनकर उभर रहे हैं। उनकी सीधी पहुंच और जनसंपर्क के कारण यह मुहिम जमीनी स्तर पर प्रभावी साबित हो रही है। वहीं हलका कोऑर्डिनेटर हितेश शर्मा दीपु ने कहा कि नशों के पूर्ण खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है और फेज-2 के दौरान इस लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

















