Home Breaking News इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए बड़ा झटका! 1 फरवरी...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए बड़ा झटका! 1 फरवरी से बदल जाएंगे कई नियम!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(ICICI Bank Credit Card Rules Change from February 1)आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एक अहम और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक ने 1 फरवरी 2026 से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है, जिसका सीधा असर लाखों ग्राहकों की रोजमर्रा की खर्च करने की आदतों और जेब पर पड़ेगा। खासकर वे यूज़र्स जो मूवी टिकट, डिजिटल पेमेंट और ट्रैवल से जुड़े बेनिफिट्स का नियमित लाभ उठाते थे, उनके लिए यह बदलाव किसी झटके से कम नहीं है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इन नए नियमों के तहत बैंक कुछ लोकप्रिय सुविधाओं को पूरी तरह बंद करने जा रहा है, जबकि कई सेवाओं पर नई शर्तें और अतिरिक्त शुल्क लगाए जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव बुकमायशो के जरिए मिलने वाले फ्री मूवी टिकट बेनिफिट को लेकर है। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक इंस्टेंट प्लेटिनम चिप क्रेडिट कार्ड और इंस्टेंट प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला कॉम्प्लिमेंट्री मूवी टिकट लाभ 1 फरवरी से समाप्त कर दिया जाएगा। इससे खासतौर पर युवा वर्ग प्रभावित होगा, जो इस ऑफर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करता था।
हालांकि, सभी खबरें नकारात्मक नहीं हैं। बैंक ने यह भी साफ किया है कि एच.पी.सी.एल. सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को इंश्योरेंस भुगतान पर पहले की तरह रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे, हालांकि इसकी अधिकतम सीमा अब 40,000 रुपये तय कर दी गई है। वहीं ट्रांसपोर्ट मर्चेंट कैटेगरी में किए गए खर्च पर भी कार्ड के प्रकार के अनुसार रिवॉर्ड पॉइंट्स की सुविधा जारी रहेगी।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

इसके अलावा, 15 जनवरी 2026 से ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे ड्रीम11, एम.पी.एल., जंगल गेम्स और रमी कल्चर पर किए गए भुगतान पर 2 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। साथ ही अमेज़न पे, पेटीएम और मोबिक्विक जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट में 5,000 रुपये या उससे अधिक की राशि लोड करने पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज देना होगा। ट्रांसपोर्ट कैटेगरी में 50,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर भी 1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू किया जाएगा।
बैंक का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य रिवॉर्ड स्ट्रक्चर को दोबारा संतुलित करना है, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए यह फैसला खर्च को महंगा बना सकता है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

Translate »
error: Content is protected !!