MOMO के लालच में लुटा परिवार, मासूम से 85 लाख की ठगी

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Momo Scam Shocks Deoria)उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आया यह मामला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी भी है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मोमो खिलाने के बहाने कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र से करीब 85 लाख रुपये के पारिवारिक गहने ठग लिए गए। यह घटना सुनने में जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही चिंताजनक भी है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पुलिस के अनुसार, देवरिया–कसया रोड पर डुमरी चौराहा स्थित एक मोमो स्टॉल चलाने वाले तीन युवकों ने पढ़ाई के लिए गांव में रह रहे बच्चे से दोस्ती की। धीरे-धीरे भरोसा जीतने के बाद उन्होंने उसे मोमो खिलाए और लालच में फंसा लिया। मासूम बच्चे ने मोमो के बदले घर में रखे कीमती गहने उन युवकों को सौंप दिए।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की बहन ने अपने गहनों के बारे में पूछा। अलमारी खोलने पर जब सभी आभूषण गायब मिले तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि उसने मोमो के बदले गहने दे दिए हैं। यह सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: यह शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र !

बच्चे के पिता विमलेश मिश्रा, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, की शिकायत पर रामपुर कारखाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: “बजट ने हिमाचल से किया धोखा” — केंद्र सरकार पर बरसे डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री

यह घटना अभिभावकों के लिए एक बड़ा सबक है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें सही-गलत की समझ देना कितना जरूरी है। साथ ही, यह मामला यह भी दिखाता है कि किस तरह अपराधी मासूमियत का फायदा उठाकर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: बंद विरासत को नई सांस: निजी हाथों में सौंपे गए पंजाब के 7 पर्यटन धरोहर स्थल