पंजाब में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Weather Alert: Cold Wave, Dense Fog and Rain Forecast)पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले कुछ दिनों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज से 6 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य में दो दिनों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 15 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे की स्थिति खासतौर पर सुबह और शाम के समय बनी रह सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बठिंडा में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। तापमान की बात करें तो राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस अमृतसर में रिकॉर्ड किया गया।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: यह शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र !

मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और फाजिल्का में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली सहित 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: “बजट ने हिमाचल से किया धोखा” — केंद्र सरकार पर बरसे डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री

मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है, जिसका असर उत्तर-पश्चिम भारत में भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: बंद विरासत को नई सांस: निजी हाथों में सौंपे गए पंजाब के 7 पर्यटन धरोहर स्थल