विदेशों में नकद की टेंशन खत्म! UPI से दुनिया भर में होगा आसान भुगतान !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(UPI Set to Go Global, Making Foreign Payments Easier)भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत की तकनीकी ताकत का लोहा मनवाने की तैयारी में है। भारत सरकार सिंगापुर स्थित फिनटेक कंपनी Ant International के साथ एक अहम साझेदारी पर विचार कर रही है, जिसके तहत UPI को Alipay+ नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। अगर यह समझौता साकार होता है, तो विदेशों में भुगतान करना भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उतना ही आसान हो जाएगा, जितना अपने मोहल्ले की दुकान पर QR कोड स्कैन करना।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस प्रस्तावित डील का सबसे बड़ा लाभ भारतीय पर्यटकों को मिलने की उम्मीद है। अब सिंगापुर, जापान, यूरोप या अन्य देशों की यात्रा के दौरान विदेशी मुद्रा बदलवाने या लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले भारी ट्रांजैक्शन चार्ज से भी राहत मिलेगी। Alipay+ नेटवर्क से जुड़े विदेशी व्यापारियों को भारतीय यात्री सीधे UPI ऐप के जरिए भुगतान कर सकेंगे।

Video देखें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी से की भेंट ।

Alipay+ का नेटवर्क दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में फैला है, जिसमें करीब 1.8 अरब यूजर अकाउंट और 150 मिलियन से अधिक व्यापारी शामिल हैं। दूसरी ओर, भारत में UPI के माध्यम से हर महीने लगभग 18 अरब लेन-देन किए जाते हैं। इन दोनों डिजिटल दिग्गजों का यह मेल भारतीय रुपये को वैश्विक डिजिटल मुद्रा के रूप में पहचान दिला सकता है

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

हालांकि, भारत-चीन सीमा विवाद के चलते इस साझेदारी को लेकर सुरक्षा और डेटा गोपनीयता पर खास नजर रखी जा रही है। वित्त मंत्रालय, RBI और NPCI इस प्रस्ताव की कड़ी जांच कर रहे हैं। फिलहाल बातचीत शुरुआती चरण में है, लेकिन मंजूरी मिलने पर यह ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के लिए एक ऐतिहासिक वैश्विक सफलता साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इन तंबाकू उत्पादों से हटी 18% एक्साइज ड्यूटी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला