100 करोड़ के पुलों से बदलेगा सवां बेल्ट का नक्शा ! हरजोत बैंस–हरपाल चीमा ने किया निरीक्षण

नंगल। राजवीर दीक्षित
(100 Crore Sawan River Bridges to Boost Connectivity in Punjab) शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भल्लड़ी से महिंदपुर-खेरा-कलमोट तक सवां नदी पर बन रहे पुलों का निरीक्षण किया। तीन पुलों की कुल लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है, जो क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को सुचारू आवागमन और संपर्क की सुविधा प्रदान करेंगे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन पुलों से नंगल–श्री आनंदपुर साहिब से खेरा-कलमोट, गढ़शंकर मार्ग और श्री खुरालगढ़ साहिब तक श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी और वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। 28-30 गांवों के निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ और सैकड़ों गांवों के लोगों को बेहतर संपर्क की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हर परियोजना पारदर्शी ढंग से लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पुल न केवल यात्रा सुधारेंगे, बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगे।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

बैंस ने याद दिलाया कि 2022 में इलाके की समस्याओं को विधानसभा में उठाया गया और पिछले चार वर्षों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। बारिश के दौरान पानी से प्रभावित क्षेत्रों में अब ये पुल मील का पत्थर साबित होंगे।

यह भी पढ़ें: 🔥 हाईकोर्ट की अवमानना, खैर माफिया का तांडव ! खुलेआम रोपड़ के जंगलों में 2000 पेड़ काटे गए,सिस्टम बेबस 🔥

इस मौके पर दर्जनों क्षेत्रीय निवासी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी सरकार की सराहना की, जिन्होंने पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं को समझा और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया।

यह भी पढ़ें: इन तंबाकू उत्पादों से हटी 18% एक्साइज ड्यूटी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला