Home Breaking News रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरीं सोने-चांदी की कीमतें; जानिए नए भाव...

रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरीं सोने-चांदी की कीमतें; जानिए नए भाव !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Gold, Silver Prices Crash From Record Highs)सर्राफा बाजार में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने और चांदी के दाम अचानक औंधे मुंह गिर पड़े। बीते एक हफ्ते पहले तक जिस गिरावट की कोई कल्पना नहीं कर रहा था, वह निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हुई। बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में 8,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई और भाव फिसलकर 2,35,998 रुपये प्रति किलो पर आ गए। वहीं सोना भी दबाव में नजर आया और 1,571 रुपये टूटकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले सप्ताह के उच्चतम स्तर की तुलना में सोना करीब 28,500 रुपये सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी अपने शिखर से लगभग 1,73,500 रुपये तक गिर चुकी है। जहां यह गिरावट शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वालों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं ऊंचे दामों पर निवेश करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमतों में इस तेज गिरावट के पीछे वैश्विक घटनाक्रम अहम कारण है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध जैसे तनाव में कमी के संकेत मिल रहे हैं। दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर ओमान में बातचीत शुरू होने की खबर ने बाजार की धारणा को बदल दिया। जैसे ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की उम्मीदें बढ़ीं, निवेशकों ने सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश से दूरी बनानी शुरू कर दी और डॉलर व शेयर बाजार की ओर रुख किया। इसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी में हाल के महीनों में आई बेतहाशा तेजी अब अपने अंतिम दौर में है। वे इसे ‘डेड-कैट बाउंस’ करार दे रहे हैं, यानी अस्थायी उछाल के बाद और बड़ी गिरावट की आशंका। मौजूदा हालात में बाजार की धारणा बिकवाली के पक्ष में मजबूत बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी तरह रोक !

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के पुलों से बदलेगा सवां बेल्ट का नक्शा ! हरजोत बैंस–हरपाल चीमा ने किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें: विकास की रफ्तार तेज 🚀 खेड़ा-खुरालगढ़ रोड प्रोजेक्ट से बदलेगा पूरे इलाके का सफर– हरजोत बैंस

Translate »
error: Content is protected !!