नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Reel Turns Fatal: Woman Dies While Filming Hanging Scene)सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता चलन अब जानलेवा साबित होने लगा है। उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है, जहां रील बनाने का जुनून एक महिला की मौत की वजह बन गया। बाबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव करूदिया पुरवा में 27 वर्षीय मोहिनी अपने घर में इंस्टाग्राम रील शूट कर रही थी, तभी एक खतरनाक हादसा हो गया।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, मोहिनी को नई-नई रील्स बनाने का शौक था। घटना के दिन उसका पति जगदीश काम की तलाश में बाहर गया हुआ था और मोहिनी घर में अकेली थी। रील शूट करने के दौरान वह एक मेज पर खड़ी होकर फांसी के दृश्य का अभिनय कर रही थी। उसने अपने गले में फंदा लगाया हुआ था, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से उसका पैर मेज से फिसल गया। गले में पड़ा फंदा कस गया और दम घुटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
इस दर्दनाक हादसे का खुलासा तब हुआ जब मोहिनी की चार साल की बेटी कमरे में पहुंची और अपनी मां को बेसुध हालत में देखा। मां को इस अवस्था में देखकर बच्ची जोर-जोर से रोने और चीखने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी तरह रोक !
यह घटना सोशल मीडिया के लिए खतरनाक कंटेंट बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति और उसके गंभीर परिणामों को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल होने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यह हादसा एक कड़ा संदेश है कि रील लाइफ कभी भी असल ज़िंदगी से बड़ी नहीं हो सकती।

















