नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(RSS Behind BJP’s ‘Achche Din’, Says Mohan Bhagwat)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के बयानों ने एक बार फिर देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में आयोजित RSS के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भागवत ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘अच्छे दिन’ RSS की वजह से आए हैं, न कि इसके उलट। उन्होंने कहा कि RSS की विचारधारा, स्वयंसेवकों की मेहनत और राम मंदिर आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता ने इस बदलाव की नींव रखी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बोलते हुए भागवत ने कहा कि यह देश को एकजुट करने का माध्यम बन सकती है, बशर्ते इसे समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर लागू किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ड्राफ्ट बिल पर तीन लाख सुझाव लिए गए और व्यापक चर्चा के बाद उसे पारित किया गया। भागवत ने ज़ोर दिया कि UCC किसी भी तरह समाज में विभाजन का कारण नहीं बननी चाहिए और भारत की “विविधता में एकता” की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
हिंदुत्व पर अपने रुख को दोहराते हुए RSS प्रमुख ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा में अंतर्निहित हिंदू भावना के कारण ही विभिन्न धर्मों ने यहां फलने-फूलने का अवसर पाया। उन्होंने वैश्विक हिंदू एकता का आह्वान किया और वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी दोहराई।
यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।
जनसंख्या संतुलन, धर्मांतरण, अवैध घुसपैठ, रोजगार, खेती, आयुर्वेद और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी भागवत ने बेबाक राय रखी। उन्होंने तीन बच्चों की नीति का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश की जनसंख्या स्थिरता के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में सलमान खान, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी। इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

















