नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Elon Musk Shifts Focus from Mars to Moon City)दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और स्पेसएक्स व टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने अंतरिक्ष मिशनों को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। अब तक मंगल ग्रह पर मानव कॉलोनी बसाने का सपना दिखाने वाले मस्क ने अपनी रणनीति में अहम बदलाव करते हुए कहा है कि मंगल से पहले चंद्रमा पर एक आत्मनिर्भर शहर बसाया जाएगा। इस फैसले को अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
एलन मस्क के अनुसार, चंद्रमा पर एक ऐसा शहर विकसित किया जा सकता है जो खुद संसाधन पैदा करे और बिना पृथ्वी पर निर्भर रहे। उनका मानना है कि यह लक्ष्य 10 साल से भी कम समय में हासिल किया जा सकता है, जबकि मंगल पर ऐसी बस्ती बसाने में 20 साल या उससे अधिक समय लग सकता है। चंद्रमा की पृथ्वी से नजदीकी दूरी इस योजना को और व्यावहारिक बनाती है, क्योंकि वहां पहुंचने में सिर्फ 2 से 3 दिन लगते हैं, जबकि मंगल की यात्रा में 6 से 9 महीने का समय लगता है।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
मस्क ने यह भी बताया कि चंद्रमा के लिए लगातार और बार-बार मिशन भेजना संभव है, जबकि मंगल के लिए केवल हर 26 महीनों में ही लॉन्च विंडो मिलती है। यह नई रणनीति नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम और अमेरिका की चंद्रमा पर दोबारा वापसी की नीति के अनुरूप है। इस मिशन में स्पेसएक्स का अत्याधुनिक ‘स्टारशिप’ रॉकेट लूनर लैंडर की भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।
स्पेसएक्स मार्च 2027 तक चंद्रमा पर बिना इंसान वाला लैंडिंग मिशन भेजने की तैयारी कर रही है। हालांकि मस्क ने स्पष्ट किया है कि मंगल मिशन को पूरी तरह छोड़ा नहीं गया है और अगले 5 से 7 वर्षों में उस पर फिर से सक्रिय रूप से काम शुरू किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव स्पेसएक्स के संभावित आईपीओ और भविष्य की अंतरिक्ष तकनीकों की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

















