अगले 3 दिन होगी भारी बारिश! इन राज्यों में मचेगी तबाही, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(IMD Issues 3-Day Heavy Rain Alert Across Multiple States)देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से खासतौर पर पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके प्रभाव से 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने के आसार हैं। वहीं 14 और 15 फरवरी को कई स्थानों पर तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। 16 फरवरी को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी। हालांकि उत्तर भारत के कई राज्यों—पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर—में न्यूनतम तापमान अभी भी 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।