नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Rajpal Yadav’s Legal Trouble Sparks Buzz Over Viral Premanand Maharaj Video)बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और प्रेमानंद जी महाराज की एक पुरानी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पूरे मामले को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
वायरल वीडियो करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है, जब राजपाल यादव वृंदावन पहुंचे थे। उस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें जीवन की कठिनाइयों को लेकर जो संदेश दिया था, वह आज की परिस्थितियों से मेल खाता दिखाई दे रहा है। महाराज ने कहा था कि जीवन में ऐसे समय आते हैं जब आर्थिक और व्यवहारिक समस्याएं इंसान को घेर लेती हैं और मुश्किल वक्त में कई लोग साथ छोड़ देते हैं। उन्होंने अभिनेता को मजबूत रहने, हर परिस्थिति से लड़ने और ईश्वर का नाम जपते रहने की सलाह दी थी। वीडियो में राजपाल यादव भावुक नजर आ रहे हैं, जिससे यह क्लिप और भी चर्चा में आ गई है।
Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।
मामले की बात करें तो वर्ष 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिया गया 5 करोड़ रुपये का कर्ज ब्याज सहित बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भुगतान न होने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने उन्हें एक फिल्म साइन कराकर एडवांस राशि भी दी है, ताकि उनके परिवार को आर्थिक राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें: गंदे टॉयलेट की फोटो खींचो और पाओ 1,000 रुपये; NHAI ने शुरू किया नया चैलेंज !
वायरल वीडियो ने जहां आध्यात्मिक संदेश और जीवन की सच्चाइयों पर बहस छेड़ दी है, वहीं यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में आर्थिक प्रबंधन और जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

















