देश के खजाने से 1.28 लाख करोड़ रुपये का सोना गायब! RBI के आंकड़ों ने चौंकाया

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(India’s Gold Reserves Drop by $14 Billion, RBI Data Sparks Concern)भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश के सोने के भंडार के मूल्य में एक ही सप्ताह में 14 अरब डॉलर यानी लगभग 1.28 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार चार हफ्तों तक विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी के बाद आई इस गिरावट ने आर्थिक जगत का ध्यान खींच लिया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

RBI के मुताबिक 6 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 अरब डॉलर घटकर 717.064 अरब डॉलर रह गया, जबकि इससे पहले यह 723.774 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। हालांकि राहत की बात यह रही कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) में 7.661 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 570.053 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव सोने के भंडार में देखा गया। पिछले सप्ताह जहां इसमें 14.595 अरब डॉलर की तेज बढ़ोतरी हुई थी, वहीं इस बार 14.208 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और RBI की रणनीतिक खरीद-बिक्री इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। 2 जनवरी के बाद पहली बार सोने के भंडार में इतनी बड़ी कमी दर्ज की गई है।

Video देखें: Valentine Day से पहले दोस्त ने ही की महिला दोस्त की ह*त्या,अटैची में डाल कर फैंका श*व। एसएसपी ज्योति यादव ने किया बड़ा खुलासा।

SDR में 132 मिलियन डॉलर और IMF में भारत की रिज़र्व पोज़िशन में 32 मिलियन डॉलर की मामूली गिरावट भी देखी गई है। हालांकि जानकारों का कहना है कि पिछले चार हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार में कुल 36.97 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी, इसलिए मौजूदा गिरावट को एक तकनीकी ‘करैक्शन’ के रूप में देखा जा रहा है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक गतिविधियां आने वाले समय में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की दिशा तय करेंगी। फिलहाल सोने के भंडार में आई इस तेज गिरावट ने बाज़ार और नीति निर्माताओं दोनों की चिंता बढ़ा दी है।