चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(PSEB Board Exams Begin; Experts Share Smart, Stress-Free Study Tips)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की कक्षा 8वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ मंगलवार से पूरे राज्य में शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। छात्र अंतिम चरण की पुनरावृत्ति में जुटे हुए हैं। इस बार एक अहम बदलाव करते हुए प्रैक्टिकल परीक्षाएँ पहले ही आयोजित कर ली गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को थ्योरी पेपर पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का मौका मिला है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम समय में नई पढ़ाई शुरू करने के बजाय स्मार्ट रिवीजन, समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने वाले छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. मनोज कपूर ने छात्रों को महत्वपूर्ण अध्यायों, मुख्य अवधारणाओं, आरेखों और सूत्रों पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने समय मिलने पर पिछले पाँच वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने और परीक्षा हॉल में हर प्रश्न को निर्धारित समय में हल करने की रणनीति बनाने पर जोर दिया। साथ ही परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लेने की भी अपील की।
Video देखें: उत्तर भारत को पन-बिजली मुहैया करवाने वाले भाखड़ा बांध से सटी पहाड़ियों को लेकर BBMB लेने जा रहा है बड़ा फैसला।
डॉ. आशीष सरीन ने स्वस्थ दिनचर्या को जरूरी बताते हुए 60 मिनट पढ़ाई के बाद 8 मिनट का ब्रेक लेने, सुबह के समय रिवीजन करने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी। उन्होंने फल खाने और खुद को मोटिवेट रखने पर भी जोर दिया।
Video देखें: हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों पर जयपुर में ला*ठी*चा*र्ज हुआ,देखिए किस तरह पुलिस ने भगा भगा कर इनका क्या हाल कर दिया। मामला जांच का विषय है।
लेक्चरर गुरमिंदर सिंह निरगुण ने छोटे नोट्स और सूत्र तैयार कर रोजाना स्मार्ट रिवीजन करने, 7–8 घंटे की नींद लेने और दूसरों से तुलना न करने की बात कही। वहीं शिक्षक रघुराज वर्मा ने गणित जैसे विषयों में नियमित अभ्यास और पूरे प्रश्नपत्र की समग्र तैयारी पर जोर दिया।
विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित तैयारी, शांत मन और स्पष्ट रणनीति के साथ परीक्षा देने वाले छात्र निश्चित रूप से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।

















