Home Chandigarh “एक युवक ने बनाया ‘रिकॉर्ड’, जुर्माना पहुंचा 3 लाख के करीब” लाल...

“एक युवक ने बनाया ‘रिकॉर्ड’, जुर्माना पहुंचा 3 लाख के करीब” लाल बत्ती भी नही रोक पाती रफ्तार,जानिए कौन है युवक

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(“A young man set a ‘record’—the fine reached ₹3 lakh. Even red lights couldn’t slow him down; find out who the is.”)“बाइक से 5 गुना ज्यादा जुर्माना, अदालत ने भेजा समन—लाल बत्ती भी नहीं रोक पाई रफ्तार!”

चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहाली के खरड़ निवासी Gurchet Singh ने 544 बार नियम तोड़कर पुलिस और अदालत दोनों को हैरान कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के 299 चालान अब भी पेंडिंग हैं, जिन पर करीब 2.99 लाख रुपये का जुर्माना बनता है—जो उसकी बाइक की कीमत से कई गुना ज्यादा है।

सबसे ज्यादा उल्लंघन रेड लाइट जंप के हैं, जहां वह शायद ही कभी रुका। इसके अलावा, एक ही बाइक पर चार-चार लोगों को बैठाकर सड़कों पर घूमने के मामले भी सामने आए हैं।

अब अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को तलब किया है। यह मामला शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!