Home Breaking News पंजाब में तपेगा पारा ! जान ले कब से बदलेगा मौसम का...

पंजाब में तपेगा पारा ! जान ले कब से बदलेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(Punjab to Sizzle! Weather to Change on April 16–17) पंजाब में बीते कुछ दिनों से जारी मौसम की हलचल अब थमती नजर आ रही है, लेकिन इसके साथ ही गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले एक हफ्ते के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने की संभावना जताई गई है।

हाल ही में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिली थी, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई थी। लेकिन अब आसमान साफ होते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। 13 से 15 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है, वहीं तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई और बूंदाबांदी हो सकती है। खासकर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा।

अगर तापमान की बात करें तो सबसे गर्म रहा, जहां 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर गया, जिससे रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बारिश की संभावना कम होने के कारण किसान अपनी कटाई की योजना बना सकते हैं, लेकिन 16 अप्रैल के आसपास मौसम पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Translate »
error: Content is protected !!