Home astrology 2 जून से इन 4 राशियों के लोग बन सकते हैं अमीर,...

2 जून से इन 4 राशियों के लोग बन सकते हैं अमीर, 12 साल बाद बन रहा है गुरु का महा-गोचर!

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“From June 2, people of these 4 zodiac signs may become wealthy”) जून 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति (गुरु) कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि गुरु ग्रह पूरे 12 साल बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे और 31 अक्टूबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि गुरु का यह राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ और लाभदायक रहने वाला है।

सबसे पहले बात करें मेष राशि की, तो इस राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे और लंबे समय से चला आ रहा कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं।

तुला राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर और आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा।

वहीं मीन राशि वालों के लिए यह समय व्यवसाय शुरू करने या विस्तार करने के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। परिवार में खुशियां आएंगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

Translate »
error: Content is protected !!