Home Chandigarh पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की तारीख घोषित

पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की तारीख घोषित

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab Police Constable Exam Date 2026 Announced “) पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख घोषित कर दी है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 3,298 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए CBT परीक्षा 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत जिला कैडर के 2,522 पदों और आर्म्ड कैडर के 776 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत मार्च 2026 में की गई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग और अधिक भागीदारी को देखते हुए आवेदन लिंक को दोबारा खोलकर अंतिम तिथि 5 मई 2026 तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया, जिससे इस भर्ती को लेकर उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ गई हैं।

पंजाब पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि CBT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और समय-समय पर आधिकारिक सूचनाएं चेक करते रहें।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। अब सभी की नजरें एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा प्रक्रिया के सफल आयोजन पर टिकी हुई हैं।

Translate »
error: Content is protected !!