Home Chandigarh एलपीजी बाजार में होने वाला है बड़ा बदलाव! कारोबारियों को मिलेगी राहत,...

एलपीजी बाजार में होने वाला है बड़ा बदलाव! कारोबारियों को मिलेगी राहत, बदलेगा सिलेंडर का आकार

द टारगेट न्यूज डेस्क।

(“Big Change Coming to the LPG Market! Traders to Get Relief, Cylinder Size to Change “) देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां जल्द ही एलपीजी बाजार में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जल्द 10 किलोग्राम क्षमता वाला नया हल्का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर लॉन्च कर सकती हैं। इस कदम का सबसे बड़ा फायदा छोटे कारोबारियों, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, ढाबा संचालकों, कैफे मालिकों और छोटे रेस्टोरेंट चलाने वालों को मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि नया 10 किलो का सिलेंडर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जिनके पास 19 किलो के बड़े सिलेंडर को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती। इससे फूड कियोस्क, किराए पर रहने वाले लोग, छात्र और प्रवासी मजदूर भी आसानी से एलपीजी का उपयोग कर सकेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये नए सिलेंडर हाई-डेंसिटी पॉलीएथिलीन (HDPE) से बने आधुनिक कंपोजिट सिलेंडर होंगे। पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में ये काफी हल्के होंगे, जिससे इन्हें उठाना, ले जाना और इस्तेमाल करना अधिक आसान होगा। इन्हें कमर्शियल एलपीजी दरों पर गैस एजेंसियों और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

फिलहाल सरकारी कंपनियां घरेलू ग्राहकों के लिए हल्के कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराती हैं, जबकि कमर्शियल ग्राहकों के लिए 19, 5 और 2 किलोग्राम के सिलेंडर मौजूद हैं। ऐसे में 10 किलो का नया विकल्प बाजार में आने से छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनियों की ओर से इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Translate »
error: Content is protected !!