चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(NHAI Tightens Noose: FIR Sought Against Contractor in Khanna Road Accident) खन्ना में सड़क की बदहाल हालत के कारण हुए दर्दनाक हादसे के मामले में अब जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियंका मीणा ने SSP खन्ना को पत्र लिखकर संबंधित O&M Contractor के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह मामला 6 अगस्त को हुए उस सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें रतनहेड़ी गांव के निवासी अमरजीत सिंह की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, हादसा NHAI के Ludhiana PIU के अधिकार क्षेत्र में आने वाले National Highway पर हुआ। बताया गया कि सड़क पर मौजूद एक बड़ा और गहरा गड्ढा हादसे की वजह बना। गड्ढे के कारण मृतक का वाहन कथित तौर पर अनियंत्रित होकर पलट गया और इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि अमरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले में खन्ना की SDM स्वाति तिवाना ने NHAI को Show-Cause Notice जारी कर सड़क की स्थिति और कथित लापरवाही को लेकर जवाब मांगा था। साथ ही मामले में FIR की सिफारिश भी की गई थी। SDM ने NHAI से यह स्पष्ट करने को कहा था कि सड़क की देखरेख में लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित पक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों न की जाए।
अब NHAI Project Director Priyanka Meena ने SSP Khanna को भेजे पत्र में बताया है कि उक्त सड़क की Operation & Maintenance (O&M) जिम्मेदारी M/s AS Patel के पास थी। NHAI के अनुसार, Contractor को समय-समय पर सड़क की नियमित देखरेख, गड्ढों की मरम्मत और सड़क को सुरक्षित एवं मोटरेबल स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए थे।
विशेष रूप से मानसून के दौरान गड्ढों और सड़क की खराबी की संभावना को देखते हुए Contractor को लगातार Inspection, Patrolling और Road Defects की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। NHAI का आरोप है कि इन निर्देशों के बावजूद जरूरी रखरखाव और सुधार कार्य पर्याप्त तत्परता से नहीं किए गए।
NHAI ने इस मामले में Contractor M/s AS Patel पर 75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पत्र में यह भी बताया गया कि इससे पहले भी रखरखाव और सुरक्षा संबंधी कमियों को लेकर Contractor पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा चुका है।
अब NHAI ने SSP खन्ना से Contractor की कथित लापरवाही के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है। मामले में आगे FIR और कानूनी कार्रवाई होती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।



















