Home crime पंजाब में हथियारों का जखीरा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हथियारों का जखीरा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। राजवीर दीक्षित

(Cache of weapons seized in Punjab; two accused arrested) अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक कथित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्तौल, मैगजीन और 9 एमएम के 10 कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद जांच एजेंसियां हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई हैं।

विदेशी हैंडलर से संपर्क की जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। एजेंसियों को आशंका है कि हथियारों की खेप सीमा पार से पंजाब तक पहुंचाई गई थी। इसके बाद इन्हें अलग-अलग लोगों तक सप्लाई किए जाने की तैयारी थी।

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि हथियारों की यह खेप पंजाब तक किस रास्ते से पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे।

हथियार किन लोगों तक पहुंचने थे?

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियारों की सप्लाई किन लोगों को की जानी थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी इससे पहले कितनी खेप मंगवा चुके हैं और अब तक कितने लोगों तक हथियार पहुंचाए गए।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही एजेंसियां

मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल संपर्क, विदेशी हैंडलर से कनेक्शन और हथियारों के संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही हैं।

पुलिस अब नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि हथियारों के स्रोत से लेकर उनकी संभावित अंतिम सप्लाई तक पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!