Home BJP रोपड़ BJP में नियुक्तियों को लेकर घमासान, सुभाष शर्मा ने जताई नाराजगी

रोपड़ BJP में नियुक्तियों को लेकर घमासान, सुभाष शर्मा ने जताई नाराजगी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Uproar over Ropar BJP appointments; Subhash Sharma expresses displeasure) रोपड़ जिला भाजपा संगठन में हालिया नियुक्तियों को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने संगठन में हुई नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस प्रक्रिया में उनसे और जिले के पार्टी प्रभारी से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया।

अमेरिका में मौजूद सुभाष शर्मा ने द टारगेट न्यूज से फोन पर बातचीत में कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में जिला संगठन से जुड़ी नियुक्तियां कर दी गईं। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। शर्मा का आरोप है कि नियुक्तियों में पार्टी के तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।

आनंदपुर साहिब में नियुक्तियों को लेकर ज्यादा नाराजगी

सूत्रों के मुताबिक, सुभाष शर्मा की नाराजगी खासतौर पर आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर है। शर्मा पिछले एक साल से अधिक समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी गतिविधियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालिया जिला संगठन और आनंदपुर साहिब ब्लॉक भाजपा की नियुक्तियों में शर्मा से जुड़े लोगों को अपेक्षित स्थान नहीं मिलने से उनके समर्थकों में भी नाराजगी की चर्चा है।

विकास कार्यों को लेकर भी सक्रिय रहे हैं शर्मा

चुनावी तैयारियों के बीच सुभाष शर्मा की ओर से आनंदपुर साहिब क्षेत्र में कई मुद्दों को लेकर सक्रियता दिखाई गई है। नंगल में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव और BBMB अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मामलों में भी उनकी भूमिका का जिक्र किया जा रहा है।

इसके बावजूद नई संगठनात्मक नियुक्तियों में उनके समर्थकों की कथित अनदेखी ने पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है।

जिला अध्यक्ष बोले- नियुक्तियां प्रोटोकॉल के मुताबिक हुईं

वहीं, रोपड़ भाजपा के जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लल्पुरा ने सुभाष शर्मा की नाराजगी पर कहा कि संगठन में नियुक्तियां पार्टी के तय प्रोटोकॉल के अनुसार की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सुभाष शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। यदि उन्हें किसी नियुक्ति को लेकर आपत्ति है तो वह उनसे सीधे बातचीत कर सकते हैं।

चुनाव से पहले संगठन में खींचतान के मायने

रोपड़ जिले में भाजपा का मुख्य फोकस आनंदपुर साहिब और रोपड़ विधानसभा क्षेत्रों पर है। आनंदपुर साहिब में सुभाष शर्मा पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं, जबकि रोपड़ सीट को लेकर अजयवीर सिंह लल्पुरा भी सक्रिय रहे हैं।

ऐसे में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर सामने आई सुभाष शर्मा की नाराजगी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल यह विवाद केवल संगठनात्मक नियुक्तियों तक सीमित है या इसके पीछे पार्टी के भीतर बदलते राजनीतिक समीकरण भी हैं, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़: छात्र विश्वविद्यालयों के असली हितधारक, सक्रिय भागीदारी जरूरी — पीयू के नए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मोगा रैली से आप ने किया प्रचार का आगाज, महिलाओं और किसानों पर फोकस आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-27): आज के पूज्य देव (माता महालक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का पंचांग (2026-11-27): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-27): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल पंजाब में 2027 चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 5 दिन में 305 से अधिक अधिकारियों का तबादला चंडीगढ़ के प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह बने केंद्र के वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष मोगा में आप ने फूंका चुनावी बिगुल, केजरीवाल और मान ने सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रखने की दी गारंटी चंडीगढ़ कोर्ट से पंजाब सीएम भगवंत मान की पत्नी को बड़ा झटका, रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह के खिलाफ मानहानि का केस खारिज IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: चंडीगढ़ MC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अनुभव मिश्रा ने स्मार्ट सिटी के 116 करोड़ के फर्जी FDR बनाए, CBI का बड़ा दावा