मोहाली । राजवीर दीक्षित
ऑस्ट्रिया के साल्ज़बर्ग में एक होटल पर दो लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पगड़ी पहनने के कारण उन्हें होटल में प्रवेश नहीं दिया गया।
दोनों ने इस घटना को “धार्मिक भेदभाव और नस्लवाद” बताते हुए आरोप लगाया कि होटल ने उनकी बुकिंग का रिफंड देने से भी इनकार कर दिया।
पंजाब के मोहाली निवासी और स्टॉक मार्केट ट्रेडर जसप्रीत सिंह ने बताया कि होटल की ओर से कहा गया कि रेस्टोरेंट और होटल का ड्रेस कोड इंटरनेट पर पहले से दिया गया था।
जसप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने यूरोप समेत कई देशों की यात्रा की है, लेकिन इससे पहले कहीं भी उन्हें इस तरह के भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा।
वहीं, होटल का कहना है कि उनके परिसर में पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं है।
रिफंड को लेकर जसप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें पैसे वापस नहीं भी मिलते तो कोई बात नहीं, लेकिन इस तरह की व्यवस्था को उन्होंने नस्लवाद करार दिया।
Home Controversy ऑस्ट्रिया के होटल में पगड़ी पहनने पर एंट्री से रोका! दो पंजाबियों ने लगाया भेदभाव का आरोप


















