चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
पंजाब में सितंबर की शुरुआत बच्चों और सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आ रही है। शुक्रवार, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी।
सरकार के 2026 के आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी संस्थान और कॉलेज बंद रहेंगे। यानी लगातार काम के बीच एक दिन की छुट्टी का मौका मिलने वाला है।
हालांकि सितंबर में जन्माष्टमी के अलावा किसी अन्य त्योहार के लिए अलग से सरकारी छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसके साथ ही रविवार और बैंकों की नियमित छुट्टियां अपने तय नियमों के अनुसार जारी रहेंगी।
यानि सितंबर की शुरुआत में ही मिल रही इस छुट्टी के साथ कर्मचारी और बच्चे जन्माष्टमी का त्योहार परिवार के साथ मना सकेंगे।



















